नगर निगम की जन-जलसुनवाई में नजर आई नई ऊर्जा 

.

जबलपुर। नगर निगम के इतिहास में मंगलवार को एक ऐसा नया अध्याय जुड़ गया जब जनसमस्याओं के निराकरण के लिए निगमायुक्त, महापौर, नगर निगम अध्यक्ष ने एमआईसी सदस्यों, नेता प्रतिपक्ष व पार्षदों के साथ मिलकर एक ही दिन में जनसुनवाई में शिकायतें सुनीं। संभवत: इसके पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है। जनसुनवाई में शहर के प्रथम नागरिक महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने निगम मुख्यालय में कमान संभाली। उन्होंने एक-एक कर नागरिकों से भेंट की और उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना। इसी क्रम में जोन क्रमांक 11 में नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज ने जनता की समस्याओं का जायजा लिया। जोन क्रमांक 3 में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने प्रशासनिक तत्परता दिखाते हुए शिकायतों का निराकरण कराया। जनसुनवाई की सबसे खास बात जल सुनवाई रही। गर्मी के आगामी मौसम और शहर की पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से जल आपूर्ति से संबंधित शिकायतों पर विशेष ध्यान दिया गया। पाइप लाइन लीकेज, नए कनेक्शन और जल सुधार से जुड़ी समस्याओं का विशेषज्ञों द्वारा तत्काल परीक्षण कर समाधान की दिशा में कदम उठाए गए। नगर निगम मुख्यालय के साथ-साथ शहर के सभी संभागीय कार्यालयों में भी जनसुनवाई का माहौल उत्सव जैसा नजर आया।

पानी के सैंपल को जांच के लिए भेजा

महापौर ने बताया कि मुख्यालय सहित समस्त 16 संभागीय कार्यालयों में देवतुल्य नागरिकों से कुल 129 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से जल प्रदाय से संबंधित 17 शिकायत प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि गंदे पानी की मात्र 7 शिकायतों में से 4 का त्वरित निराकरण किया गया, शेष 3 शिकायतों का कल से पुरानी पाइप लाइनों को बदले का कार्य किया जायेगा। महापौर के अनुसार शिकायत में प्राप्त पानी के सैम्पलों को जांच के लिए भेजा गया है।

Next Post

नगर कीर्तन में सेवा और अनुशासन की मिसाल पेश

Tue Jan 6 , 2026
ग्वालियर। गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर शहर में चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों का समापन श्रद्धा, सेवा और भक्ति भाव के साथ हुआ। गुरुद्वारा नानकदेव फूलबाग में संगत की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वातावरण वाहेगुरु के जयकारों और कीर्तन की मधुर स्वर लहरियों से भक्तिमय बना रहा। प्रकाश पर्व […]

You May Like