
भिंड। दबोह थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अमाहा में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रिंकू कुशवाह पिता जगत सिंह कुशवाह ने पुलिस को रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी पत्नी प्रियंका कुशवाह सहित बच्चों को लेकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए इंदरगढ़ के पास गांव में गया था। माता पिता बाहर बैठक में सो रहे थे, भाई दीपू अपने बच्चों के साथ अंदर के कमरे में सो रहे थे। जब आज सुबह भाई जागा तो देखा कि कमरे के गेट खुले हुए थे और लॉक टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो संदूक की कुण्डी कटी हुई थी। संदूक खुला हुआ था। सामान जमीन पर बिखरा पड़ा था। तभी भाई ने माता पिता को आवाज दी। सब लोग उस कमरे में आ गए। संदूक में रखी एक जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी चांदी की तोड़िया, एक कमरपेटी, एक सोने का हार, एक सोने की मनचली, एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक सोने की बेसर, एक बेंदी, एक ओम की तावीज, एक जोड़ी चांदी की बचकानी तोड़िया, एक जोड़ी चांदी के चूरा, चार जोड़ी चांदी के बिछिया, पुरानी इस्तेमाली एवं 10 कीमती साडी चोरी हो गई, जिसकी कुल कीमत 90 हजार रुपए बताई जा रही है।
