
उज्जैन। प्रमुख सचिव ने दो टूक कह दिया है सिंगल विलेज स्कीम कार्य में यदि लापरवाही बरती तो कार्रवाई होगी अधिकारी वर्ग ने जैसे यह बात सुनी तो वे सकते में आ गए और कमर कस कर तैयारी में जुट गए हैं।
प्रमुख सचिव पी नरहरि की अध्यक्षता में आज दोपहर जल जीवन मिशन की तीसरी संभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उज्जैन संभाग द्वारा 26 नवंबर 2024 से 27 फरवरी 2025 तक 12073 एकल ग्राम योजना (सिंगल विलेज स्कीम) में एफएचटीसी कनेक्शन पूर्ण करने पर शुभकामनाएं दी। बैठक में निर्देश दिए गए कि जल निगम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विद्युत विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा टीम बनाकर जिलों के जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एकल ग्राम योजना अंतर्गत लंबित एफएचटीसी कनेक्शन की जिला वार एवं तहसील बार समीक्षा की गई। उज्जैन जिले की एकल ग्राम योजना में अच्छी कार्य प्रगति पर प्रमुख सचिव श्री नरहरि ने प्रसन्नता व्यक्त की। देवास जिले में 14000 से अधिक एफएचटीसी कनेक्शन शेष रहने पर नाराजगी व्यक्त की एवं संपूर्ण कार्य 31 मार्च तक कार्य करने के निर्देश दिए। कार्य समयावधि में पूर्ण ना होने पर कार्रवाई की जाएगी। देवास के बागली, देवास,सोनकच्छ ब्लॉक में अत्यधिक कार्य लंबित होने पर कार्य प्रगति की रिपोर्ट प्रतिदिन भेजने के निर्देश संभागायुक्त कार्यालय को दिए।
बैठक में हर घर जल घोषित और प्रमाणित कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा कर निर्देश दिए गए की ग्राम पंचायतों को सौंप दिए गए सभी पूर्ण कार्यों को प्रमाणित किया जाए। संभाग में अभी तक 1260 ग्रामों को प्रमाणित किया गया है,570 ग्राम शेष है। उज्जैन जिले में 203, देवास में 155, रतलाम में 100, शाजापुर में 83,मंदसौर में 25, आगर मालवा में 3,नीमच में 1 ग्राम प्रमाणित होने के लिए अभी शेष है।
