पिकअप की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

सीधी। जिले के रामपुर नैकिन थाना के पुलिस चौकी पिपरांव अंतर्गत अर्जुन नगर- भरतपुर मार्ग स्थित संतोष मेडिकल स्टोर के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। हादसे में हिनौती निवासी रिटायर्ड पटवारी विजय मिश्रा उम्र लगभग 65 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पिकअप में फंस गई और करीब 500 मीटर तक घिसटती चली गई। बताया गया कि हादसे के दौरान विजय मिश्रा सडक़ पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े जबकि पिकअप चालक कुछ दूरी तक वाहन लेकर भागता रहा। स्थानीय लोगों ने पीछा कर चालक को पकडऩे का प्रयास किया लेकिन वह मौके से फरार हो गया। बाद में मोटरसाइकिल ,पिकअप से अलग होकर सडक़ पर गिर गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घायल की हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एंबुलेंस की ओर से 3 से 4 घंटे का समय लगने की बात कही गई जिससे लोगों में नाराजगी फैल गई। इसके बाद स्थानीय स्तर पर अल्ट्राटेक कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया गया। बताया गया कि कंपनी की ओर से एंबुलेंस भेजने की बात कही गई लेकिन घायल की नाजुक स्थिति को देखते हुए परिजन और स्थानीय लोगों ने उन्हें निजी बोलेरो वाहन से तत्काल रीवा अस्पताल पहुंचाया ।

Next Post

बोल बम के लिए पहला जत्था रवाना

Thu Jul 30 , 2026
सिंगरौली। सावन मास शुरू होते ही बोल बम का जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए श्रद्धालु रवाना होना शुरू कर दिये हैं। बोल बम के जय कारों के साथ अधिवक्ता उपेन्द्र धर द्विवेदी, पद्मदेव सिंह गहरवार, लालेराम सेन, बलराम बैस, मनोज सोनी समेत अन्य का पहला जत्था सिंगरौली रेलवे स्टेशन […]

You May Like