आपसी संघर्ष में गई थी बाघ शावक की जान 

सलखनिया के खितौली में मिला था बाघ शावक का शव

 

उमरिया। उप संचालक बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व ने बताया कि गत दिवस वन्यजीव शावक बाघ की मृत्यु की घटना, जिसका स्थल कक्ष क्र.- आर एफ 384, बीट सलखनिया, वन परिक्षेत्र खितौली अंतर्गत प्रकाश में आया है। जहां सुबह लगभग 5.30 बजे बाघों के लड़ने की आवाज़ समीपस्थ चरवाह कैम्प के श्रमिकों को सुनाई दी, जिसके उपरांत हाथियों तथा वाहनों की मदद से वनकर्मियों द्वारा क्षेत्र की सघन गश्ती कार्य किया गया। जहां लगभग 9.05 बजे मृत शावक बाघ का शव मिला। बाघ का शव मिलने के पूर्व लगभग सुबह 8 बजे के मृत्यु स्थल से लगभग 150 से 200 मीटर की दूरी पर 1 नर एवं 1 मादा बाघ अलग अलग दिशाओं में प्रत्यक्ष देखे गए। मृत्यु स्थल के पास घसीटने एवं खून के निशान भी मिले। जिस पर एनटीसी, नई दिल्ली एवं कार्यालय मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक म.प्र. भोपाल से जारी दिशा-निर्देश अनुरूप त्वरित कार्यवाही करते हुये घटना स्थल को सुरक्षित किया गया व डाग स्क्वाड की सहायता से घटना स्थल एवं उसके आस पास छानबीन की गई। उस उपरांत एनटीसीपी के गाइड लाइन अनुसार वरिष्ठ अधिकारीयों की उपस्थिति में वन्य प्राणी चिकित्सकों द्वारा शव परीक्षण किया गया। पोस्ट मार्टम विशेषज्ञ वन्य जीव चिकित्सक, डॉ अमोल रोकड़े जबलपुर, डॉ वैभव शुक्ला भोपाल, डॉ शिवानी प्रधान द्वारा किया गया है।

मृत्यु का प्राथमिक कारण श्वांस नली का खंडित होना तथा गर्दन व हड्डियों का टूट जाना तथा शरीर पर अन्य कई चोट पाया जाना बताया गया है। मृत वन्यजीव शावक बाघ के आवश्यक सेम्पल परीक्षण हेतु सुरक्षित रखे गये हैं। निर्धारित प्रक्रिया अनुसार शवदाह की कार्यवाही, डॉ अनुपम सहाय, क्षेत्र संचालक, डॉ ज्ञानेन प्रजापति एवं चंद्रमोहन खरे एनटीसीए प्रतिनिधि, रामलाल पनिका, नायब तहसीलदार ताला एवं हेतराम चौधर सरपंच-डोभा एवं अन्य वरिष्ठ वन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में की गई। समस्त कार्यवाही एवं फोटो एवं वीडियोग्राफी की गई है।

Next Post

किसानों के खेतों में पावर प्लांट की राखड़ डालने पर कोर्ट सख्त

Mon Feb 24 , 2025
कलेक्टर से तीन दिन में हलफनामे में मांगा जवाब   जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने किसानों के खेतों में पावर प्लांट की राखड़ डालने के मामले को गंभीरता से लिया है। जस्टिस विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने झाबुआ पावर लिमिटेड, मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, कलेक्टर सिवनी पुलिस अधीक्षक और नायब तहसीलदार […]

You May Like