अतिक्रमण हटाने के नाम पर रोड बंद, वैकल्पिक मार्गों पर जाम से जनता परेशान

कटनी। जगन्नाथ चौक से घंटाघर तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के तहत नगर निगम द्वारा चार दिनों तक मुख्य मार्ग बंद किया गया है, लेकिन वैकल्पिक मार्गों पर अव्यवस्थित और परमानेंट खड़े वाहनों के कारण शहरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति यह है कि जिन रास्तों से यातायात को डायवर्ट किया गया है, वहां पहले से ही सड़क किनारे स्थायी रूप से वाहन खड़े रहते हैं। इसके चलते आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। कई प्रमुख प्वाइंटों पर जाम लगने पर तो पुलिस मौके पर पहुंच जाती है, लेकिन जाम का स्थायी कारण बनी अव्यवस्थित पार्किंग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तभी प्रभावी मानी जाएगी जब वैकल्पिक मार्गों को भी पूरी तरह सुचारु किया जाए। केवल मुख्य सड़क बंद कर देना और बाकी मार्गों पर अव्यवस्था छोड़ देना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है।

लोगों ने नगर निगम और यातायात पुलिस से मांग की है कि वैकल्पिक मार्गों पर खड़े परमानेंट वाहनों को हटाकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

Next Post

उच्चतम न्यायालय ने 'पंजाब केसरी'अखबार को पंजाब सरकार की दंडात्मक कार्रवाई से दी अंतरिम राहत

Tue Jan 20 , 2026
नयी दिल्ली, 20 जनवरी (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने ‘पंजाब केसरी’ अखबार के प्रकाशन में बाधा डालने वाली पंजाब सरकार की किसी भी दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है। मीडिया समूह ने आरोप लगाया था कि प्रतिकूल रिपोर्टिंग के कारण आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार उसे […]

You May Like