​डबरा-ग्वालियर हाईवे पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार 30 फीट घिसटा

​ग्वालियर। डबरा-ग्वालियर हाईवे पर सोमवार को एक तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर करीब 30 फीट दूर तक घिसटता चला गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे खंती में जा गिरी, हालांकि कार सवार दंपति सुरक्षित हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, हादसा हाईवे स्थित सिमरिया टेकरी के पास वर्धमान वेयरहाउस के सामने हुआ। एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार विवेक मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, हादसे के बाद कार असंतुलित होकर हाईवे किनारे खंती में उतर गई, लेकिन गनीमत रही कि कार में सवार दंपति पूरी तरह सकुशल बच गए।

​बताया गया है कि ग्वालियर निवासी विवेक मौर्य की ससुराल डबरा में है। उसकी पत्नी कुछ दिनों पहले मायके आई हुई थी। सोमवार सुबह विवेक अपनी पत्नी को वापस लेने के लिए बाइक से ससुराल आ रहा था, तभी सिमरिया टेकरी के पास वह इस हादसे का शिकार हो गया।

​ग्वालियर जेएएच रैफर

दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल विवेक को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर के जेएएच के लिए रैफर कर दिया है।

Next Post

हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने मई में पिछले साल ज्यादा पेट्रोल-डीजल बेचे

Mon May 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 मई (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) ने एक से 24 मई के बीच पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में ज्यादा पेट्रोल और डीजल की बिक्री की है। कंपनी ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस महीने 24 […]

You May Like