नई दिल्ली, मशहूर दवा कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने अपने टैल्क-आधारित उत्पादों से जुड़े 15 साल पुराने कानूनी विवाद को खत्म करने का बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने हजारों मुकदमों को सुलझाने के लिए लगभग 52,642 करोड़ रुपये का भुगतान करने पर सहमति जताई है।
95 प्रतिशत दावेदारों की मंजूरी और भुगतान की योजना
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस समझौते के लागू होने के लिए लंबित मामलों के कम से कम 95 प्रतिशत दावेदारों की सहमति अनिवार्य होगी। तय शर्तों के तहत कंपनी यह मुआवजा किस्तों में देगी, जिसमें पहली किस्त साल 2027 में अदा की जाएगी।
कंपनी का पक्ष और टैल्क उत्पादों की बिक्री पर रोक
जॉनसन एंड जॉनसन का कहना है कि उत्पादों में कोई वैज्ञानिक सच्चाई नहीं है, लेकिन विवाद खत्म करने के लिए यह समझौता जरूरी था। कंपनी ने सुरक्षा कारणों से साल 2023 में ही टैल्क-आधारित पाउडर की बिक्री पूरी तरह बंद कर दी थी।

