
भोपाल। NSUI मध्यप्रदेश ने सरकारी स्कूलों की जमीनी हकीकत उजागर करने के लिए स्कूलों की पोल खोल अभियान शुरू किया है। NSUI प्रदेशाध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने बताया कि 12,200 स्कूलों में एक ही शिक्षक, 9,500 स्कूलों में बिजली नहीं और 1,700 से अधिक में शौचालय तक नहीं हैं। अभियान के तहत एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है, जिस पर लोग स्कूलों की तस्वीरें, वीडियो और समस्याएं भेज सकेंगे। इन सबूतों के आधार पर सरकार से जवाबदेही और शिक्षा बजट के पारदर्शी उपयोग की माँग की जाएगी। यह बच्चों के भविष्य की लड़ाई है, सिर्फ राजनीति नहीं।
