बिजली चोरी रोकने लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर

टीकमगढ़ । शहर में बिजली चोरी रोकने के लिए घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। नगर पालिका क्षेत्र में कुल 26 हजार उपभोक्ताओं में से अब तक 22 हजार घरों और प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके हैं।

विद्युत कंपनी के कार्यपालन अभियंता सुधीर कुमार सोनी ने बताया कि इस प्रणाली से उपभोक्ता अपनी बिजली खपत बिलिंग और रीकनेक्शन की स्थिति को मोबाइल ऐप पर स्वयं देख सकेंगे। इससे बिल संबंधी विवाद की स्थिति नहीं बनेगी।अधीक्षण अभियंता एसके त्रिपाठी के अनुसार जिले में विद्युत व्यवस्था को पारदर्शी और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के लिए आरएसएस योजना के अंतर्गत यह कार्य तेजी से चल रहा है। शहरी क्षेत्र में मोंटे कार्लो कंपनी और ग्रामीण क्षेत्र में अल्फ नार कंपनी की ओर से यह काम किया जा रहा है। विद्युत कंपनी के शहर इंचार्ज असिस्टेंड इंजीनियर नितिन बाथम ने बताया कि शहर के जिन 11 केवी फीडरों पर 75: से अधिक उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। उन क्षेत्रों में बिजली नुकसान की गणना शुरू कर दी गई है। जहां नुकसान अधिक पाया जा रहा है बहां केबलीकरण डीटीआर मीटरिंग और राजस्व वसूली के आंकड़ों के आधार पर सुधारात्मक कार्यवाही की जा रही है। इन क्षेत्रों से जुड़ी जानकारी विभाग के केंद्रीयकृत सर्वर पर स्वचालित रूप से पहुंच रही है। इससे भविष्य में बिजली चोरी पकडऩा आसान होगा और यह पूरी तरह तकनीकी और दस्तावेज आधारित होगा।विभागीय अधिकारियों के अनुसार स्मार्ट मीटर उपभोक्ता और विभाग दोनों के लिए फायदेमंद है। बिल भुगतान न होने पर कनेक्शन स्वत: बंद हो जाएगा और पूर्ण भुगतान करते ही स्वत: जुड़ जाएगा। इससे विभाग को मौके पर कर्मचारियों को भेजने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

Next Post

पोखना तालाब में जल भराव कम, कल से शुरू होगा नहरों से अतिक्रमण हटाना

Fri Jul 25 , 2025
टीकमगढ़ । इस बार जिले में अच्छी बारिश के बावजूद कुछ तालाबों में पानी का भराव कम हुआ है। बड़ागांव तहसील के पोखना तालाब की पोषक नहरों पर अवैध कब्जे के कारण बारिश का पानी तालाब तक नहीं पहुंच पा रहा है। जिसको लेकर एसडीएम लोकें द्र सिंह सरल ने […]

You May Like

Play sound