भारत ने कजाकिस्तान को 15-0 से रौंदा

राजगीर (बिहार) 01 सितंबर (वार्ता) हॉकी एशिया कप के सुपर-4 में जगह बना चुकी भारतीय टीम ने सोमवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने तीसरे और अंतिम लीग मैच में कजाकिस्तान को 15-0 से रौंद दिया।

पहले क्वार्टर में भारत के लिए अभिषेक ने दो गोल किये। इसके अलावा सुखजीत सिंह ने 15वें मिनट में गोल कर स्कोर को 3-0 कर दिया। दूसरे क्वार्टर के छठे मिनट में अभिषेक ने गोलकर अपनी हैट्रिक पूरी करते हुए बढ़त को 4-0 कर दिया है। इसके बाद 24वें मिनट में जुगराज सिंह और 26वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल किए। हॉफ टाइम तक भारत ने स्कोर 7-0 कर दिया।

इसके बाद तीसरे क्वार्टर में भारत ने चार और गोलकर स्कोर 11-0 कर दिया। चौथे और अंतिम क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने चार और गोलकर 15-0 से टीम को जीत दिला दी।

 

Next Post

रूसी दूत किरिल दिमित्रिव ने एससीओ को पश्चिमी मंचों से अलग बताया

Mon Sep 1 , 2025
तियानजिन, 01 सितंबर (वार्ता) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मामलों के सहयोगी किरिल दिमित्रिव ने सहयोग संगठन (एससीओ) को उसकी विशेषता के लिए पश्चिमी मंचों से अलग बताया है। श्री दिमित्रिव ने पश्चिमी आर्थिक संस्थाओं पर तंज कसते हुए कहा है कि एससीओ में सहयोग की सच्ची […]

You May Like