लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर अब बीसीसीआई की गाज गिर सकती है। राजस्थान रॉयल्स से मिली हार के बाद पंत ने अपना आपा खो दिया और लाइव इंटरव्यू में गाली दे दी।
ऋषभ पंत की किस्मत इन दिनों अच्छी नहीं चल रही है। उनकी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स इस साल आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। आईपीएल 2026 में एलएसजी का खराब प्रदर्शन अब उनके लिए महंगा साबित हुआ है। ऋषभ पंत को भारत की वनडे टीम से भी बाहर कर दिया गया है। टेस्ट टीम में मिली उप-कप्तानी भी उनके हाथ से चली गई।
इन मुश्किल दिनों में अब उन्होंने अपना आपा खो दिया और लाइव इंटरव्यू के चलते गाली दे दी। इस इंटरव्यू को देख सभी हैरान हो गए, जिसके बाद ये सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो गया। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार के बाद ऋषभ पंत बिशप को इंटरव्यू दे रहे थे। अपने इंटरव्यू के आखिरी में उन्होंने अपशब्दों का इस्तेमाल किया। जो कि इंटरनेट में वायरल हो गया। इस वीडियो पर अब लोग ऋषभ पंत को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
LIVE इंटरव्यू के दौरान पंत ने दी गाली
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लखनऊ की हार के बाद ऋषभ पंत इयान बिशप से बात करने के लिए आगे आए।
लाइव इंटरव्यू में क्या बोले पंत?
पंत ने कहा, “जिस तरह से आर्चर ने बीच के ओवरों और आखिरी ओवर में गेंदबाजी की, वह शानदार थी। उस समय हम शायद 10 और रन बना सकते थे, लेकिन आखिरी ओवर में ऐसा नहीं हो पाया। जयपुर की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी, जबकि यहां गेंदबाजी करना मुश्किल था। इस स्थिति में अनुभव की जरूरत थी, जिसकी कमी हमने महसूस की। अनुभव आपको दबाव वाले पलों में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद करता है। मुझे अपनी टीम पर गर्व है। यह सच है कि… (गाली देते हुए)… वे एक अच्छी टीम हैं।”
लाइव इंटरव्यू में इस तरह के अपशब्दों का इस्तेमाल करने पर बीसीसीआई अब उन पर एक्शन ले सकता है। इस अनुशासनहीनता के बाद, ऋषभ पंत पर जुर्माना लगाया जा सकता है। BCCI उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकती है।
टॉस के वक्त भी दिखे परेशान
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले भी वे परेशान दिखे। टॉस के बाद बातचीत के दौरान ऋषभ पंत थोड़े डिस्टर्ब नजर आए।
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
आपको जानकारी दें, कि सोमवार (20, मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 220 रनों का लक्ष्य दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से, मिशेल मार्श ने भी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया; उन्होंने 57 गेंदों में 96 रन बनाए। इंग्लिस ने 29 गेंदों में 60 रन बनाए, जबकि ऋषभ पंत ने मात्र 35 रन बनाए।
आरआर के लिए इस लक्ष्य को हासिल करना मुश्किल नहीं रहा। एलएसजी के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर एलएसजी को ढेर कर दिया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सिर्फ 38 गेंदों में 93 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी में 10 छक्के और 7 चौके शामिल थे। उनके अलावा, ध्रुव जुरेल ने नाबाद 53 रन बनाए। कप्तान यशस्वी जायसवाल ने 23 गेंदों में 43 रनों का योगदान दिया और मैच अपने नाम किया।
