
पन्ना।जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र में सिमरिया-अमानगंज स्टेट हाईवे पर ग्राम पगरा के पास सीमेंट के ट्राले ने एक भीषण हादसा कर दिया। रक्षाबंधन की खरीदारी कर लौट रहे देवरा निवासी प्रेमलाल रजक, पत्नी अनीता बाई और 10 वर्षीय बेटे विवेक को तेज रफ्तार ट्राले ने टक्कर मारी। ओवरटेक के दौरान महिला का हाथ ट्राले के हुक में फंसने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। टक्कर में तीनों गंभीर रूप से घायल हुए। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी अमानगंज पहुंचाया, जहां से अनीता बाई और एक अन्य को कटनी रेफर किया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सीमेंट के ट्रालों की लापरवाही से आए दिन हादसे हो रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
