स्कूल को लीज पर आवंटित जमीन पर अस्पताल: ननि-स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के इंतजार में ईओडब्लयू

जबलपुर: चंचलाबाई कॉलेज के पास स्कूल को लीज पर शैक्षणिक गतिविधियों के लिए आवंटित भूमि पर अस्पताल संचालन होने की शिकायत मिलने के बाद ईओडब्ल्यू जबलपुर ने शुक्रवार को नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ जांच पड़ताल की थी। इस मामले में अब ननि और स्वस्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। जिसके इंतजार में ईओडब्ल्यू की जांच रूकी हुई। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

सूत्रों के मुताबिक चंचला बाई कॉलेज के पास जॉय स्कूल को शैक्षणिक गतिविधियों के लिए लीज पर जीमन आवंटित हुई थी लेकिन स्कूल संचालक अखिलेश मेबिन ने जमीन हॉस्पिटल संचालन के लिए दे दी गई थी। जिसके बाद मामले की शिकायत ईओडब्ल्यू में की गई। शुक्रवार को ईओडब्ल्यू ने नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ जब छापेमारी की थी जहां मौके पर एक्सरे मशीन, वेटीलेटर, 30 से अधिक बेड समेत अन्य उपकरण, काउन्टर टेबल कुर्सी रखे मिले थे। बिल्डिंग और प्लाट की नपाई की गई। भवन की वास्तविक स्थिति, सीमांकन, अनयमितताओं पर जांच की गई।
इन बिन्दुओं पर जांच
बिल्डिंग का हिस्सा कितना अवैध है। शैक्षणिक गतिविधियों के लिए लीज पर दी गई जमीन को अस्पताल में तब्दील करने में कौन-कौन शामिल है। अस्पताल का रजिस्टे्रशन हुआ है या नहीं। जमीन का नक्शा और इसमें कोई हेराफेरी तो नहीं हुई है समेत अन्य बिन्दुओं पर जांच जारी है।
दर्ज हो सकती है एफआईआर
ईओडब्ल्यू के साथ स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम की टीमें जांच पड़ताल करने के साथ दस्तावेजों को खंगाल रही है। मामले की विस्तृत खोजबीन के बाद आगे की कार्रवाई होगी। सूत्रों बताते है कि जिम्मेदारों के खिलाफ एफआईआर की तलवार लटक रही है।

Next Post

गुढ़-सीधी मार्ग की यात्री बसो पर चालान की कार्यवाही

Sun Dec 21 , 2025
रीवा: रीवा परिवहन विभाग ने रीवा गुढ़ सीधी मार्ग पर चलने वाली यात्री बसों के विरुद्ध सघन जाँच अभियान चलाया. जिसमें मुख्यत: किराया सूची एवं गुढ़ बाईपास से निकलने वाली बसों पर चालानी कार्यवाही की गई.आरटीओ रीवा को यह शिकायत प्राप्त हुई थी कि रीवा सीधी मार्ग की बसें गुढ़ […]

You May Like