
सीधी। रक्षाबंधन के त्यौहार पर अपमिश्रित मिठाईयों की बिक्री को रोकने जांच की कार्रवाई तेज हो गई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से जांच की जा रही है। इसी कड़ी में आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश लोधी द्वारा श्री राजस्थान स्वीट्स के गोदाम से अंजीर बर्फी, बेसन लड्डू, छेना/ चमचम ,गरी बुरादा और कलाकंद के सेंपल लिए गए। वहीं वसुंधरा स्वीट्स से पेड़ा, कलाकंद, दूध बर्फी और चमचम के सेंपल लेकर जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है।
