नपा के दैवेभो ने घर में किया सुसाइड, नहीं मिला था 3 महीने से वेतन

रायसेन। नपा परिषद में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी एवं जेसीबी चालक मनोज लोधी ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मनोज नगर पालिका में पिछले 3 महीने से वेतन न मिलने से काफी परेशान था। कोतवाली पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात करीब 11 बजे अपने घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। इस कमरे में उसका भांजा भूपेंद्र लोधी सो रहा था। जब उसने मनोज का शव फांसी पर लटका देखा वह घबरा गया। उसने तुरंत

पुलिस थाने कोतवाली में सूचना दी ।उसके बाद पुलिस और नपा के कुछ कर्मचारी मौके पर पहुंचे मनोज के शव को फांसी से उतारकर जिला अस्पताल लाया गया. जहां पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया गया।

परिजनों को है अनुकंपा नौकरी का भरोसा…

गुरुवार कुशवा है जिला अस्पताल के बाहर मृतक मनोज के परिजन पहुंचे और नगर पालिका के कर्मचारी भी एकत्रित हुए। वहीं एसडीएम मुकेश सिंह विधायक प्रतिनिधि जमना सेन नपा सीएमओ सुरेखा जाटव मर्चुरी के बाहर पहुंची ।और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। मनोज के भाई नीरज लोधी ने प्रशासन से मांग की कि मृतक की पत्नी को स्थाई नौकरी दी जाए दी ।मृतक के बच्चों की पढ़ाई का खर्च सरकार उठाएं ।इस बात पर एसडीएम सिंह ने भरोसा दिलाया कि मनोज की पत्नी को किसी सरकारी विभाग में नौकरी दी जाएगी और भाई को भी नपा में काम मिलेगा।उन्होंने दुखी परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

बजट की कमी से अटका था मृतक का भी वेतन…..

नपा की सीएमओ सुरेखा जाटव ने बताया कि शासन स्तर से जो बजट आता है। उसमें से बिजली के बिल कटने के कारण कर्मचारियों को वेतन समय पर नहीं मिल पा रहा है ।हालांकि एक पखवाड़े पहले ही कुछ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को वेतन वितरित किया है ।अब स्थाई कर्मचारियों को भी वेतन उनके खातों में भेज दिया जाएगा। बाकी बचे कर्मचारियों को वेतन जल्द ही जारी करवा दिया जाएगा।

Next Post

स्कूटी से अवैध देशी कट्टा बरामद

Thu Aug 7 , 2025
टीकमगढ़। न्यायालय परिसर के बाहर देहात थाना पुलिस ने गुरुवार को एक स्कूटी से अवैध कट्टा जब्त किया है। स्कूटी के मालिक रियाज खान जिला अस्पताल में 108 एम्बुलेंस के ड्राइवर हैं। पुलिस ने इस मामले में रियाज खान और मुन्ना खान के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज […]

You May Like