
टीकमगढ़। न्यायालय परिसर के बाहर देहात थाना पुलिस ने गुरुवार को एक स्कूटी से अवैध कट्टा जब्त किया है। स्कूटी के मालिक रियाज खान जिला अस्पताल में 108 एम्बुलेंस के ड्राइवर हैं। पुलिस ने इस मामले में रियाज खान और मुन्ना खान के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
