तालाब में उतराता मिला शव

शहडोल। अमलाई थाना क्षेत्र के बकहो तालाब में कई दिन पुरानी एक व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कम मच गया है। तालाब में शव देख मामले की जानकारी गांव के लोगों ने पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवा कर अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया कि शव लगभग पांच दिन पुराना हैं। मृतक को पहचान अभी नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष लग रही है। थाना प्रभारी जय प्रकाश शर्मा ने कहा मंगलवार को तालाब में शव उतराता देख स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी।

उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान करवाने में पुलिस टीम जुटी हुई है। आसपास के थाने व चौकी में इसकी जानकारी दी गई है, अमलाई और पड़ोस के थानों में गुम इंसान के बारे में पता लगवाया जा रहा है। मृतक की पहचान होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मौत का कारण स्पष्ट करेगी।

Next Post

ओल्ड मोतीझील प्लांट में बारिश का गंदा पानी भरा, वाटर सप्लाई ठप्प

Tue Sep 2 , 2025
ग्वालियर। दिनभर हुई अत्यधिक बारिश से ट्रांसपोर्ट नगर का नाला ओवरफ्लो होने के कारण एमपीईबी एवं 68 एम एल डी पुराने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट मोतीझील के साफ पानी के टैंक में गंदा पानी भर गया, जिसके चलते वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से सीधा जल प्रदाय बंद करना पड़ा है। टैंक की […]

You May Like