अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को खारिज किया

वाशिंगटन, 16 सितंबर (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ पेश महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।
प्रस्ताव के विरोध में 232 सांसदों ने मतदान किया, जबकि 147 ने इसका समर्थन किया और 47 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।
अगस्त में अमेरिकी सांसद अल ग्रीन ने महाभियोग की कार्यवाही शुरू करने की मांग वाला एक मसौदा प्रस्ताव पेश किया। द वॉशिंगटन टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, टेक्सास के डेमोक्रेटिक सांसद ने श्री ट्रंप पर आरोप लगाया कि उन्होंने आव्रजन कानून लागू करने वाली एजेंसियों को अपनी निजी, जवाबदेही से परे अर्धसैनिक पुलिस बल में बदल दिया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प कई बार कह चुके हैं कि अगर डेमोक्रेट नवंबर के मध्यवाधि चुनाव जीतते हैं और कांग्रेस पर नियंत्रण हासिल करते हैं, तो उन्हें महाभियोग का सामना करना पड़ेगा।

.....

Next Post

कान्हा टाइगर रिजर्व में हाथियों के पुनर्यौवन शिविर का शुभारंभ

Wed Sep 16 , 2026
बालाघाट:वन एवं वन्यजीव संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विभागीय हाथियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कान्हा टाइगर रिजर्व द्वारा हाथी पुनर्यौवन (रिजुविनेशन) शिविर का शुभारंभ मंगलवार को परिक्षेत्र सुपखार में किया गया। यह विशेष शिविर 15 से 20 सितंबर तक आयोजित किया जा […]

You May Like