छतरपुर। शहर के देरी रोड स्थित वार्ड नंबर 37 के रहवासियों ने वार्ड की मूलभूत समस्याओं को लेकर कलेक्टर को आवेदन सौंपा है।
वार्डवासियों ने बताया कि इलाके में सड़क, नाली और बिजली की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। सड़कें जर्जर हैं, नालियों की उचित सफाई और निर्माण न होने से गंदगी फैल रही है और बिजली व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं है। इन कारणों से स्थानीय लोगों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने कलेक्टर से जल्द से जल्द इन समस्याओं के समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि वार्ड की समस्याओं को बार-बार नगर पालिका और जनप्रतिनिधियों के समक्ष उठाया गया, लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
कलेक्टर ने आवेदन प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वार्डवासियों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे सामूहिक आंदोलन का सहारा लेंगे।
वार्ड 37: मूलभूत सुविधाओं की दरकार, जनसुनवाई में पहुंचे रहवासी
