सीबीआई ने रिश्वतखोर को मंगलवार तक रिमांड पर लिया

जबलपुर: भारतीय स्टेट बैंक, गायत्री कॉम्प्लेक्स शाखा, जिला सीधी के फील्ड ऑफिसर को जबलपुर सीबीआई ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी को रविवार को सीबीआई जबलपुर लेकर पहुंची और उसे न्यायालय में पेश किया। सीबीआई ने आरोपी की न्यायालय से रिमांड मांगी जिस पर कोर्ट ने तीन दिन की रिमांड देते हुए रिश्वतखोर को सीबीआई को सौंप दिया है। मंगलवार को रिमांड खत्म होने पर उसे पुन: कोट में पेश किया जायेगा।

जानकारी के मुताबिक कांतिलाल सोनी पिता स्वर्गीय इंद्रजीत प्रसाद सोनी, 52 वर्ष, निवासी पुराना बस स्टैंड, कोटहा मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 18, हनुमान मंदिर के पास, जिला सीधी ने पुलिस अधीक्षक, सीबीआई, एसीबी, जबलपुर से शिकायत कर बताया कि पत्नी श्रीमती मधुलता सोनी द्वारा एसबीआई से लिए गए 5,00,000 रुपये के मुद्रा ऋण पर 10 प्रतिशत अर्थात 50, 000 रुपये की दर से रिश्वत की मांग की जा रही है।

मुद्रा ऋण को 19 सितंबर 2025 को स्वीकृत किया गया था और अमित एंटरप्राइजेज, सतना के खाते में जमा किया गया था। शिकायत के सत्यापन के बाद सीबीआई, एसीबी, जबलपुर द्वारा जाल बिछाया। बातचीत के सत्यापन के दौरान, विशाल भारती, फील्ड ऑफिसर, भारतीय स्टेट बैंक, गायत्री कॉम्प्लेक्स शाखा, जिला सीधी मध्य प्रदेश रिश्वत की राशि घटाकर 20,000 रुपये कर दी । इसके बाद सीबीआई ने विशाल भारती, फील्ड ऑफिसर, भारतीय स्टेट बैंक, गायत्री कॉम्प्लेक्स शाखा, जिला सीधी को गिरफ्तार कर लिया था। जिसे रविवार को कोर्ट में पेश कर मंगलवार तक रिमांड में लिया गया है।

Next Post

हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, डिवाइडर से टकराकर रोड से नीचे जा पहुंची यात्री बस

Sun Oct 12 , 2025
ब्यावरा: रविवार की तडक़े करीब 5 बजे गुना रोड पर काचरी के समीप एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटकर रोड से नीचे जा पहुंची. दुर्घटना में बस में सवार पांच यात्री घायल हो गयेसिटी पुलिस के अनुसार आगरा से इंदौर जा रही यात्री बस क्रमांक यू.पी. 80, टी.3299 एकाएक गुना […]

You May Like