28 केंद्रों में हुई संस्कृत की परीक्षा 

माशिमं में बारहवीं कक्षा में संस्कृत का पेपर

 

जबलपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा चल रही बोर्ड परीक्षा में बुधवार को बारहवीं कक्षा में संस्कृत विषय लेने वाले विद्यार्थियों का पेपर आयोजित हुआ। परीक्षा प्रभारी आर के बधान से मिली जानकारी के अनुसार जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मिलाकर कुल 28 केंद्रों में संस्कृत की परीक्षा आयोजित हुई। जिसमें 462 विद्यार्थी शामिल होने वाले थे परंतु 455 विद्यार्थियों ने ही यह परीक्षा दी, जबकि 7 विद्यार्थी इस परीक्षा में अनुपस्थित थे। जिले में चल रही परीक्षा में अभी तक कोई भी नकल प्रकरण सामने नहीं आया है, संस्कृत की परीक्षा में भी कोई भी नकल प्रकरण नहीं बना है। इसके अलावा सभी केंद्रों पर उड़न दस्ता द्वारा नजर रखी गई थी।

Next Post

खड़ी बुलेट में अचानक आग, वीडियो हुआ वायरल

Wed Mar 12 , 2025
इंदौर. मल्हारगंज थाना क्षेत्र के खड़े गणपति मंदिर के पास स्थित मिठाई की दुकान के पास खडी एक बुलेट में अचानक आग लग गई. आग लगने से यहां अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोगों ने तुरंत आग पर पानी डालकर आग बुझाना की कोशिश की. तब तक फायर ब्रिगेड ने […]

You May Like