राहुल गांधी को अपने शब्दों पर नियंत्रण रखना चाहिए: खंडेलवाल

गुना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। गुना में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी को अपने शब्दों पर नियंत्रण रखना चाहिए।

हेमंत खंडेलवाल ने राहुल गांधी के बयानों की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए कहा कि किसी भी राजनैतिक दल के नेता को विश्वभर में लोकप्रिय नेता और देश के प्रधानमंत्री के प्रति इस तरह की अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आचरण की जितनी निंदा की जाए वह कम है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस के भीतर के नेतृत्व पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि आज स्थिति ऐसी हो गई है कि कांग्रेस के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता को अपने शीर्ष नेतृत्व के तौर-तरीकों और उनकी सोच के बारे में गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।

उल्लेखनीय है कि हेमंत खंडेलवाल गुना में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के लिए आयोजित दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर देने के साथ ही विपक्ष को भी आड़े हाथों लिया।

Next Post

बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता बालकृष्ण तिवारी निलंबित, विधायक की नाराजगी के बाद कार्रवाई

Fri May 22 , 2026
टीकमगढ़। बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता बालकृष्ण तिवारी हुए निलंबित, भाजपा विधायक हरिशंकर खटीक ने उनके कार्य की जताई थी नाराजगी, बीती रात्रि जतारा क्षेत्र की लाइट जाने पर भाजपा विधायक पहुंचे थे बिजली स्टेशन, भाजपा विधायक को कनिष्ठ अभियंता मिले थे नदारद, विधायक बोले अवैध बसूली एवं लापरवाही करने […]

You May Like