भाजपा ने नंगल में कांग्रेस, आप दोनों से बनाई दूरी, सत्ता गठजोड़ से किया इनकार

चंडीगढ़, 02 जून (वार्ता) पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश महामंत्री परमिंदर बराड़ ने मंगलवार को स्पष्ट किया है कि नंगल नगर काउंसिल के गठन को लेकर भाजपा न तो आम आदमी पार्टी (आप) और न ही कांग्रेस का समर्थन करेगी। पार्टी दोनों दलों से समान दूरी बनाए रखेगी।

श्री बराड़ ने कहा कि भाजपा का मानना है कि कांग्रेस और आप दोनों ही भ्रष्टाचार, कुशासन और राजनीतिक अवसरवाद की प्रतीक बन चुकी हैं। इन दोनों दलों की मिलीभगत, भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों के कारण ही आज नंगल शहर विकास के मामले में पिछड़ गया है और जनता अनेक समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा कांग्रेस और आप की नीतियों के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों में इन दोनों दलों को पराजित कर राज्य में सुशासन, पारदर्शिता और जनहित आधारित सरकार स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि ऐसे में इन दोनों पार्टियों में से किसी एक के साथ मिलकर नगर काउंसिल का गठन करना भाजपा की विचारधारा, सिद्धांतों और जनता के हितों के विपरीत होगा। इसलिए भाजपा किसी भी प्रकार के सत्ता-समझौते का हिस्सा नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा नंगल के नागरिकों की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को लेकर अपना संघर्ष जारी रखेगी तथा जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करती रहेगी।

 

 

Next Post

भिण्ड में 33 केवी लाइन में खराबी से दो दर्जन से अधिक कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति प्रभावित

Tue Jun 2 , 2026
भिण्ड: मध्यप्रदेश के भिण्ड शहर में मेला उपकेंद्र से जुड़ी 33 केवी विद्युत लाइन में तकनीकी खराबी आने से दो दर्जन से अधिक कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति घंटों तक बाधित रही। भीषण गर्मी और उमस के बीच रातभर बिजली नहीं रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।विद्युत […]

You May Like