भोपाल। कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में चतुर्थ राष्ट्रीय एचआर-सीएसआर सम्मेलन ‘अभ्युदय-2026’ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में शामिल प्रतिभागियों से संवाद किया और विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ‘अभ्युदय-2026’ सुशासन, प्रशासनिक दक्षता और अतीत के अनुभवों से सीख लेकर भविष्य की बेहतर कार्ययोजना तैयार करने की महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे आयोजनों से प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक दक्ष और परिणामोन्मुखी बनाने में मदद मिलती है। उन्होंने इसी क्रम में आगामी दिसंबर माह में मंत्रियों और विधायकों के साथ भी मंथन कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही। इस पहल का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और सुशासन की दिशा में बेहतर कार्ययोजना तैयार करने पर विचार-विमर्श करना है।
Next Post
किम जोंग ने सेना से जुड़ी कंपनियों को मज़बूत करने पर दिया जोर
Sat Oct 24 , 2026
प्योंगयांग, 24 अक्टूबर (स्पूतनिक) उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने प्योंगयांग में कोरियाई पीपुल्स आर्मी (केपीए) के कंपनी कमांडरों की तीसरी बैठक की अध्यक्षता की और सेना की बुनियादी लड़ाकू इकाइयों को मजबूत बनाने और उनकी तैयारियों में सुधार के उपायों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उत्तर कोरिया की […]

You May Like
-
1 year ago
साथी ही निकला लूट का मास्टरमाइंड,