किम जोंग ने सेना से जुड़ी कंपनियों को मज़बूत करने पर दिया जोर

प्योंगयांग, 24 अक्टूबर (स्पूतनिक) उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने प्योंगयांग में कोरियाई पीपुल्स आर्मी (केपीए) के कंपनी कमांडरों की तीसरी बैठक की अध्यक्षता की और सेना की बुनियादी लड़ाकू इकाइयों को मजबूत बनाने और उनकी तैयारियों में सुधार के उपायों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने यह जानकारी दी है। बैठक के दौरान श्री किम जोंग ने कहा कि शक्तिशाली सशस्त्र बलों के निर्माण के लिए सेना की जरूरतों से जुड़ी कंपनियों को मजबूत बनाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कमांडरों से सैनिकों के प्रति जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ सैन्य तैयारियों को मजबूत करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, “यदि पूरी सेना की सभी कंपनियां सबसे मजबूत बनने के लिए तैयार होंगी, तो हमारे सशस्त्र बलों की युद्ध संबंधी तैयारी पूरी तरह मजबूत होगी और नए युग में शक्तिशाली सेना बनाने का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।”
उन्होंने कंपनी कमांडरों से अपने सैनिकों के प्रति ‘बड़े भाई और सच्चे साथी सैनिक’ जैसा व्यवहार करने का भी आग्रह किया और कोरियाई पीपुल्स आर्मी में प्रशिक्षण, अनुशासन और युद्ध क्षमता को मजबूत करने पर जोर दिया।

.....

Next Post

प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट को लेकर जन आंदोलन की तैयारी

Sat Oct 24 , 2026
रीवा: सिरमौर क्षेत्र के रोझौही और सरई कला में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट को लेकर पिछले एक माह से स्थानीय ग्रामीण विरोध कर रहे है. प्रशासन और कम्पनी के अधिकारियों को कई बार बैरंग लौटा चुके है, समझाइश का भी कोई असर नही हो रहा है.विरोध अब जन आंदोलन का […]

You May Like