कोल माइंस से एक साथ तीन मोटरसाइकिल चोरी

सिंगरौली । नवानगर थाना क्षेत्र के रिलायंस कोल माइंस अमलोरी से एक साथ तीन मोटरसाइकिल बीती रात से लेकर सुबह 9 बजे के बीच चोरी हो गई। पीड़ितजनों की रिपोर्ट पर नवानगर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर तलाश में जुट गई।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिलायंस कोल माइंस अमलोरी के कर्मचारी परिसर के बाहर मोटरसाइकिल खड़ी कर शुक्रवार की रात करीब 12 बजे ड्यूटी गये हुये थे, जहां आज सुबह ड्यूटी से वापस घर जाने के लिए स्थल पहुंचे तो तीन बाईक गायब मिली, जिसकी रिपोर्ट नवानगर थाने में दर्ज कराई गई है।

Next Post

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Sat Oct 3 , 2026
देवास। खेत में दूर से सब कुछ सामान्य नजर आ रहा था, लेकिन पुलिस को मिली एक सूचना ने इस खेत का पूरा राज खोल दिया। सोनकच्छ पुलिस ने जब ड्रोन उड़ाकर खेत की निगरानी की तो तस्वीर साफ हो गई। खेत में सामान्य फसल के बीच गांजे के पौधे […]

You May Like