खड़ी बुलेट में अचानक आग, वीडियो हुआ वायरल

इंदौर. मल्हारगंज थाना क्षेत्र के खड़े गणपति मंदिर के पास स्थित मिठाई की दुकान के पास खडी एक बुलेट में अचानक आग लग गई. आग लगने से यहां अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोगों ने तुरंत आग पर पानी डालकर आग बुझाना की कोशिश की. तब तक फायर ब्रिगेड ने पहुंच कर पूरी तरह से आग पर काबू पाया. फायर ब्रिग्रेड के एसआई चरणसिंह ने बताया कि घटना दोपहर करीब एक बजे की है. सूचना मिलते ही फायर ब्रिग्रेड की टीम ने आग बुझाई. आग लगने से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई, जबकि आग लगने से बुलेट पूरी तरह जल कर राख हो गई. पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है.

Next Post

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आज विधानसभा में  वार्षिक बजट पेश किया

Wed Mar 12 , 2025
मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आज विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राज्य सरकार का वार्षिक बजट पेश करते हुए बजट भाषण प्रारंभ किया। राज्य की मोहन यादव सरकार का यह लगातार दूसरा बजट है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like