मोंटेवीडियो, 04 जून (वार्ता) उरुग्वे फुटबॉल एसोसिएशन (एयूएफ) ने बताया कि मिडफील्डर जियोर्जियन डी अर्रास्केटा पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के बावजूद फीफा विश्व कप के लिए उरुग्वे की टीम का हिस्सा बने रहेंगे।
एयूएफ ने बुधवार को एक बयान में कहा, “जरूरी परीक्षण किए गए और मामले का पूरी तरह से आकलन किया गया, जिसके बाद यह निष्कर्ष निकला कि वह विश्वकप टीम का हिस्सा बना रहेंगे।” हालांकि, एसोसिएशन ने इस बारे में और अधिक जानकारी नहीं दी।
उल्लेखनीय है कि 32 वर्षीय खिलाड़ी ने मंगलवार को अभ्यास बंद कर दिया था और बाद में हुई चिकित्सीय जांच में उनके दाहिने पैर की पिंडली में ग्रेड-2 का खिंचाव पाया गया। डी अर्रास्केटा, जिन्होंने उरुग्वे के लिए अब तक 59 मैच खेले हैं, अपनी कॉलरबोन (हंसली की हड्डी) में हुए फ्रैक्चर से भी उबर रहे हैं, जिसकी वजह से वह टीम के साथ पूरी तरह से अभ्यास नहीं कर पा रहे थे।
उरुग्वे अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत 15 जून को सऊदी अरब के खिलाफ करेगा, जिसके बाद ग्रुप एच में उसका मुकाबला काबो वर्डे और स्पेन से होगा।
