जबलपुर: युवा पीढी की रगों में नशा दौड़ रहा है। नशीले इंजेक्शन घरों को बर्बाद कर रहे है। ये नशे के सौदागर जहां बेखौफ नशे का जखीरा बेच रहे है तो वहीं युवा पीढ़ी इसका नशा कर बर्बाद होती जा रही है। ये नशा शहर की सडक़ों परक्राइम भी करवा रहा है। पुलिस नशीले इंजेक्शनों की खेप तो पकड़ती परंतु इस कारोबार के सरगनाओं तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच रहे है।
पहले शौक फिर लगे लत
युवा पहले तो शौक के तौर पर इंजेक्शन लगाते है लेकिन धीरे धीरे ये शौक लत में तब्दील हो जाता है। जिसके बाद युवाओं में बढ़ रही नशे की लत उन्हें बर्बादी की ओर ले जा रही है। नशे की दलदल में धंसे बहुत से युवा व अन्य नशेड़ी अपराध के रास्ते पर चल पड़ते है।
सौदागर भी करवा रहे वारदातें
कुछ सौदागर ऐसे भी है जो पहले तो युवकों को लत लगवाने है फिर जब उनके पास पैसे नहीं होते है तो उन्हें मुफ्त में इंजेक्शन देने के बदले में अपराध भी करवाते है। नशेडियों के चलते ही शहर में चाकूबाजी से लेकर चोरी, लूट की वारदातें बढ गई है।
पुडिया भी आसानी से मिल रही
गांजा, स्मैक की पुडिया भी नशेडियों को आसानी से मिल जाती है। गांजा स्मैक की बड़ी खेप दूसरे राज्यों से लाने के बाद शहर में खपाई जाती है। इसका कारोबार तस्कर गलियों कूचो से लेकर मुख्य सडक़ों तक में कर रहे है
