पटेल रिटेल का आईपीओ 19 अगस्त को खुलेगा

अहमदाबाद, 13 अगस्त (वार्ता) पटेल रिटेल लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 19 अगस्त को खुलेगा।

कंपनी ने बुधवार को यहाँ जारी बयान में बताया कि उसने अपने आईपीओ के लिए के लिए 237 रुपये से 255 रुपये प्रति इक्विटी शेयर मूल्य-दायरा तय किया है। इन शेयरों का अंकित मूल्य 10 रुपये है।

आईपीओ मंगलवार, 19 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और गुरुवार, 21 अगस्त को बंद होगा। निवेशक कम से कम 58 इक्विटी शेयर के लिए बोली लगा सकते हैं और इसके बाद 58 के गुणांक में बोली लगाई जा सकती है।

आईपीओ के तहत 85,20,000 नये शेयर जारी किये जायेंगे और 10,02,000 इक्विटी शेयरों की बिक्री की जायेगी। कंपनी के प्रवर्तक और शेयरहोल्डर्स ये शेयर बेचेंगे। इसमें पात्र कर्मचारियों को आईपीओ में 20 रुपये प्रति शेयर की छूट भी दी जाएगी।

आईपीओ से जुटाये पैसों में से 59 करोड़ रुपये तक का इस्तेमाल कंपनी के कुछ कर्जों का पूरा या आंशिक भुगतान/पूर्व-भुगतान के लिए होगा। वहीं, 115 करोड़ रुपए का उपयोग कंपनी की क्रियाशील पूँजी की जरूरतों के लिए होगा। शेष रकम सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए है।

पटेल रिटेल लिमिटेड एक रिटेल सुपरमार्केट चेन है, जो मुख्य रूप से छोटे शहरों और आसपास के उपनगरीय इलाकों में काम करती है। कंपनी का फोकस वैल्यू रिटेल पर है, जिसमें खाद्य और गैर-खाद्य एफएमसीजी उत्पाद, सामान्य सामान और कपड़े शामिल हैं।

 

 

Next Post

नियो इंडिया ने किया कांजी फॉरेक्स का अधिग्रहण

Wed Aug 13 , 2025
नयी दिल्ली, 13 अगस्त (वार्ता) ट्रेवेल फिनटेक कंपनी नियो इंडिया ने अपनी मूल कंपनी फिनन्यू सॉल्यूशंस के जरिये विदेशी मुद्रा विनिमय (फॉरेक्स) कारोबार से जुड़ी कंपनी कांजी फॉरेक्स का अधिग्रहण किया है। नियो इंडिया ने बुधवार को इस अधिग्रहण की जानकारी दी। साथ ही उसने वरिष्ठ बैंकर अमित तलवार को […]

You May Like