आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने शुरू की जीएसटी भुगतान की सुविधा

नयी दिल्ली, 01 सितंबर (वार्ता) निजी क्षेत्र के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने अपने ग्राहकों और गैर-ग्राहकों दोनों के लिए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) भुगतान की सुविधा शुरू की है।

बैंक ने सोमवार को बताया कि उसके ग्राहक और गैर-ग्राहक दोनों यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग जैसे ऑनलाइन माध्यमों से भुगतान कर सकते हैं। वे डिमांड ड्राफ्ट, चेक या नकद माध्यमों से भी देशभर की शाखाओं के जरिये भुगतान कर सकते हैं।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के रिटेल लाइबिलिटीज के प्रमुख आशीष सिंह ने कहा, “एक यूनिवर्सल बैंक के रूप में हमारा उद्देश्य अपने ग्राहकों को समग्र सेवायें प्रदान करना है। अब आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के ग्राहक और गैर-ग्राहक दोनों यूपीआई, क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिये जीएसटी का भुगतान कर सकते हैं। इससे टैक्स भुगतान अब सहज, आसान और समावेशी हो गया है। इस कदम से हमारा डिजिटल बैंकिंग सिस्टम और आसान बनेगा तथा सभी करदाताओं को सरल, परेशानी-मुक्त भुगतान अनुभव मिल सकेगा।”

Next Post

चावल-चीनी महंगी, गेहूं नरम, खाद्य तेलों में घटबढ़, दालों के भाव चढ़े

Mon Sep 1 , 2025
नयी दिल्ली, 01 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल की कीमत में उछाल देखा गया जबकि गेहूं में नरमी रही। दालों के दाम बढ़ गये। चीनी भी मजबूत हुई जबकि खाद्य तेलों में घट-बढ़ रही। विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में आज अवकाश […]

You May Like