लूट में फरार 5000 के इनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार  

रीवा। डेढ़ वर्ष पूर्व हुई लूट की वारदात में फरार आरोपी को रीवा जिले की बैकुंठपुर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक रीवा द्वारा 5000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था.

इस पूरे मामले के संबंध में जानकारी देते हुए बैकुंठपुर थाना प्रभारी घनश्याम मिश्र ने बताया कि आयुष कुशवाहा निवासी बरगांव द्वारा थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 7 अक्टूबर 2024 को ग्राम मझगमा निवासी विष्णु सिंह सहित उसके तीन अन्य साथियों ने मिलकर उन्हें रोक कर मोबाइल और 10 हजार रुपए छीनकर फरार हो गए थे. फरियादी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने वारदात के मास्टरमाइंड विष्णु सिंह को गिरफ्तार कर लिया था जबकि तीन आरोपी फरार थे जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा पांच 5000 का इनाम घोषित किया गया था. थाना प्रभारी ने बताया कि कल मुखबिर से मिली सूचना के बाद ग्राम मझगवा निवासी शिवम उर्फ लकी सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है जबकि मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Next Post

होटलों में घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर खाद्य विभाग की सख्त कार्रवाई, दो प्रतिष्ठानों से किये सिलेंडर जब्त

Thu Mar 12 , 2026
मनेन्द्रगढ़, 12 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ के मनेन्द्रगढ़ जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग को लेकर खाद्य विभाग ने सख्ती दिखाते हुए संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए टीम ने मनेन्द्रगढ़ और चैनपुर क्षेत्र के होटलों का निरीक्षण किया, जिसमें दो प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग पाए जाने […]

You May Like