नीमच: बंसल चौराहा स्थित सिंहल मल्टी आर्शीवाद भवन में 11 जुलाई की रात महिला लीला देवी की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। आरोपी अर्जुन मीणा ने डेढ़ वर्ष पूर्व उसी फ्लैट में पुताई का कार्य किया था और घर की जानकारी होने के कारण चोरी की नीयत से फ्लैट में घुसा था। चोरी के दौरान उसने लीला देवी की गर्दन पर चाकू से वार कर हत्या कर दी।
सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने अर्जुन मीणा व उसके सहयोगी लाभचंद उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर लिया है। अर्जुन की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और 1.60 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।इस खुलासे में निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान और साइबर सेल सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा।
