बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर किसानों का प्रदर्शन

जबलपुर: गोसलपुर विद्युत मंडल कार्यालय का क्षेत्र के किसानों द्वारा घेराव किया गया। बड़ी संख्या में किसान विद्युत मंडल परिसर पहुंचे और कार्यालय के अंदर बैठकर धरना दिया। इस दौरान बिजली विभाग के डी एवं जे.ई. अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठे किसानों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को सुना। किसानों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि क्षेत्र में किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

किसानों ने मांग की है कि कृषि कार्य के लिए 10 घंटे नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना, बिजली लोड/परमिट के अनुसार निर्धारित समय तक कवर करके बिजली देना, तथा जले हुए कृषि ट्रांसफार्मरों को तत्काल दो दिनों के भीतर बदला जाए। किसानों ने स्पष्ट कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर उनकी सभी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो सभी किसान मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे तथा विद्युत मंडल का पुनः घेराव कर पुतला दहन किया जाएगा।
ये रहे उपस्थित
इस आंदोलन में प्रमुख रूप से प्रदीप पटेल (जिला पंचायत सदस्य), विजय पटेल, अन्नी पटेल, अजय पटेल, राहुल पटेल, रोहित पटेल, अमन सुरेंद्र राजकुमार रवि, ओमप्रकाश, अरविंद अनिल, ब्रम्हानंद पवन राहुल अजीत सोनू इंद्रकुमार सुरेश नरेश अमन, जितेंद्र गोपाल प्रमोद, दीनू, अवधेश बहादुर, टिंकू महेंद्र मोहित रोहित नीरज शिवम नरेंद्र राजेंद्र, अज्जू विजय इंद्रपाल भूरा, रजनीश अमित, अनमोल, सुरजीत सागर, पप्पू पंकज, नंदन सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Next Post

लोधी समाज के कथावाचक के साथ जातिगत अपमान व मारपीट का विरोध : सौंपा ज्ञापन

Tue Apr 14 , 2026
जबलपुर: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लोधी समाज के कथावाचक अवधेश चंद्र लोधी के साथ कथित रूप से जातिगत अपमान और मारपीट की घटना को लेकर जबलपुर में आक्रोश देखने को मिला। घटना के विरोध में संयुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं लोधी समाज नायक ने विरोध दर्ज कराते हुए प्रधानमंत्री […]

You May Like