लोधी समाज के कथावाचक के साथ जातिगत अपमान व मारपीट का विरोध : सौंपा ज्ञापन

जबलपुर: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लोधी समाज के कथावाचक अवधेश चंद्र लोधी के साथ कथित रूप से जातिगत अपमान और मारपीट की घटना को लेकर जबलपुर में आक्रोश देखने को मिला। घटना के विरोध में संयुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं लोधी समाज नायक ने विरोध दर्ज कराते हुए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर ऋषभ जैन को सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि स्थानीय सामाजिक तत्वों द्वारा कथावाचक के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की गई और उन्हें अपमानित किया गया।

साथ ही यह भी आरोप है कि कथावाचक को धमकाया गया और सामाजिक रूप से अपमानजनक व्यवहार किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ऐसी घटनाएँ पहले भी विभिन्न पिछड़ा वर्ग समाजों के कथावाचकों के साथ हो चुकी हैं, जो अत्यंत निंदनीय हैं। उन्होंने दोषियों पर तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर संयुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा के घनश्याम यादव, शैलेश लोधी, संजय पटेल, सीताराम पटेल, राज पटेल, अतुल पटेल, इंद्र कुमार कुलस्ते, बैजनाथ कुशवाहा, राजेश भावर, रामकेश पटेल सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं महिलाएं उपस्थित थी।

Next Post

सलैया पावर हाउस में भारतीय किसान संगठन का धरना

Tue Apr 14 , 2026
जबलपुर:पनागर स्थित सब डीसी पावर हाउस सलैया में भारतीय किसान संगठन के नेतृत्व में किसानों ने भारी संख्या में एकत्र होकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने क्षेत्र में हो रही कृषि विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रशासन का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों की समस्याओं को […]

You May Like