सिर्फ डिग्री नहीं, दिशा देना जरूरी: आनंदीबेन पटेल

बरेली, 30 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालयों और शिक्षकों को कड़ी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि केवल बड़े-बड़े विश्वविद्यालय बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि युवाओं को सही दिशा देना, हुनर सिखाना और आत्मनिर्भर बनाना ही असली शिक्षा है। गलत संगत से बचाने के लिए शिक्षकों और प्रशासन को छात्रों पर सतर्क नजर रखनी होगी।

राज्यपाल बरेली में महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आज का माहौल ऐसा है जहां अज्ञानतावश युवा गलत रास्तों की ओर मुड़ रहे हैं, और एक छोटी गलती पूरी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।

राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों की भूमिका को केवल शिक्षा तक सीमित न रखते हुए कहा कि उन्हें समाज के बीच जाकर महिलाओं और किसानों की समस्याओं को समझना और समाधान करना चाहिए। हर विश्वविद्यालय को कम से कम पांच गांव गोद लेकर वहां काम करना चाहिए।

कार्यक्रम में छात्रों ने शिव तांडव, स्त्रोत, गरबा नृत्य और फैशन शो की प्रस्तुति दी, जिसमें दिव्यांग विद्यार्थियों की भागीदारी विशेष आकर्षण रही। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. केपी सिंह ने उनका स्वागत किया। जबकि त्रिशूल एयरपोर्ट पर विधायक संजीव अग्रवाल, अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा डीआईजी अजय कुमार साहनी, कमिश्नर भूपेंद्र सिंह, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य आदि ने अगवानी कर स्वागत किया।

 

 

 

Next Post

छपारा बंजारी पहाड़ी में जा घुसी बस, मची चीखपुकार

Thu Apr 30 , 2026
सिवनी। सिवनी से जबलपुर दिशा की ओर जा रही यात्री बस गुरुवार की शाम लगभग 6:15 बजे छपारा से आगे छपारा बंजारी माता मंदिर के बाईपास स्थित पहाड़ी के किनारे गहरी खाई में बस जा घुसी। अनियंत्रित बस गहरी खाई में घुसते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार […]

You May Like