मानवाधिकार आयोग ने इंदौर में दूषित पानी पीने से सात लोगों की मौत और 40 से ज्यादा बीमार होने पर लिया स्वतः संज्ञान

नयी दिल्ली, 01 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से सात लोगों की मौत होने और 40 से ज़्यादा लोग बीमार पड़ने के मामले की मीडिया रिपोर्टों पर स्वतः संज्ञान लेते हुये रिपोर्ट तलब की है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस इलाके में स्थानीय निवासी पिछले कई दिनों से दूषित पानी की आपूर्ति की शिकायत कर रहे थे, लेकिन अधिकारियों ने इस तरफ न ध्यान दिया और न कोई कार्रवाई की।

आयोग के अनुसार, अगर यह खबर सही है, तो यह पीड़ितों के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है। इस संबंध में आयोग ने मध्य प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो हफ़्ते में मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

मध्य प्रदेश के स्थानीय समाचार पत्रों की 31 दिसंबर 2025 को प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार, इलाके में पीने के पानी की आपूर्ति करने वाली मुख्य पाइपलाइन एक सार्वजनिक शौचालय के नीचे से गुज़रती है। मुख्य लाइन में लीकेज के कारण सीवेज का पानी पीने के पानी में मिल गया। इसके अलावा इलाके में पेयजल वितरण से जुड़ी पाइप लाइनें भी टूटी हुई पाई गईं, जिसके कारण दूषित पानी घरों तक पहुँच रहा था।

 

 

 

Next Post

एयर मार्शल कपूर ने वायु सेना के उप प्रमुख का कार्यभार संभाला

Thu Jan 1 , 2026
नयी दिल्ली 01 जनवरी (वार्ता) एयर मार्शल नागेश कपूर ने गुरुवार को भारतीय वायु सेना के उप प्रमुख का कार्यभार संभाल लिया। उन्हें एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी के स्थान पर इस पद पर नियुक्त किया गया है जो 40 वर्षों की गौरवशाली और विशिष्ट सेवा के बाद बुधवार को सेवानिवृत्त […]

You May Like