सिवनी: कुरई बस स्टैंड पर बेकाबू ट्रक का कहर, 3 बाइक क्षतिग्रस्त, 1 युवक घायल

सिवनी, सिवनी जिले के कुरई बस स्टैंड पर बुधवार को एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने कहर बरपाया। ट्रक ने एक साथ तीन बाइकों को टक्कर मार दी जिससे सभी बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं और एक बाइक सवार युवक घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़ी तथा गुजर रही बाइकों को रौंदता चला गया। पूरी घटना बस स्टैंड पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। CCTV फुटेज के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

PTC में नशामुक्ति का संदेश, नव आरक्षकों ने निकाली जागरूकता रैली

Sat Jul 18 , 2026
इंदौर। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (PTC) परिसर में शनिवार को ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत जागरूकता रैली आयोजित की गई। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर निकाली गई इस रैली में नव आरक्षक प्रशिक्षुओं, अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली के दौरान प्रशिक्षुओं ने नशे के […]

You May Like