
सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में एवं औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा म.प्र. की निदेशक नमिता तिवारी की उपस्थिति में जिले में कार्यरत औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ औद्योगिक सुरक्षा मानकों के शत-प्रतिशत पालन एवं वृहद स्तर पर प्रशिक्षण से संबंधित बैठक सम्पन्न हुई।
उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जिले में औद्योगिक इकाइयों के साथ-साथ खतरनाक एवं अतिखतरनाक कारखाने संचालित हंै। इन इकाइयों एवं कारखानों में कोई अप्रिय घटना घटित न हो इसके लिए समय समय पर प्रशिक्षण एवं सतत रूप से सुरक्षा के मानकों का पालन किया जाना आवयश्क है। उन्होंने कहा कि सभी औद्योगिक इकाइयों को औद्योगिक सुरक्षा के साथ-साथ श्रमिक सुरक्षा के सभी मानको का पालन किया जाना अनिवार्य होगा । कलेक्टर ने इस आशय के निर्देश दिए कि कोई भी विस्फोटक सामग्री जैसे अमोनियम नाइट्रेट समेत अन्य खुले अथवा अव्यवस्थित तरीके से भण्डारित न किया जाए । संबंधित कम्पनिया निर्धारित एसओपी के तहत विस्फोटको का भंडारण करें। साथ ही इकाइयों में बाउंड्री वाला का भी निर्माण किया जाए। समय-समय पर मजदूरों को सेफ्टी प्रोटोकॉल की जानकारी देने के सम्बन्ध में मॉक ड्रिल आयोजित कराएं। कम्पनियों के कार्यरथल में कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जाए।
