सीएम डॉ यादव से कवि कुमार विश्वास की सौजन्य भेंट

भोपाल। मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से प्रख्यात हिंदी कवि कुमार विश्वास ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच साहित्य, संस्कृति और समसामयिक विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान हिंदी भाषा के संवर्धन, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और समाज में साहित्य की भूमिका को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुमार विश्वास के साहित्यिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी रचनाएं युवाओं को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

कवि कुमार विश्वास ने भी प्रदेश में हो रहे सांस्कृतिक प्रयासों की प्रशंसा की और भविष्य में साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सहयोग की बात कही। यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Next Post

स्वास्थ्य विभाग के संभागीय कार्यालयों में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर और चतुर्थ श्रेणी संविदा कर्मियों का बढ़ा वेतन

Wed Mar 18 , 2026
भोपाल। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को संविदा कर्मचारियों को वेतन समकक्षता संबंधी आदेश जारी किए है. यह आदेश 22 जुलाई 2023 को सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जारी आदेश के परिपालन में किए गए हैं. इस आदेश से स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत 10 संभागीय कार्यालयों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों जिसमें कम्प्युटर […]

You May Like