बच्चों के विवाद में पड़ोसी को मारी गोली

इंदौर: खजराना थाना क्षेत्र में बच्चों के आपसी विवाद के चलते दो पड़ोसियों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ी कि एक पक्ष ने देशी कट्टे से फायर कर दिया. गोली पड़ोसी के पैर में लगी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रात में ही घेराबंदी करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक, वारदात कल देर रात अशरफी नगर इलाके में हुई. हमले में घायल व्यक्ति की पहचान वसीम निवासी अशरफी नगर के रूप में हुई है.

प्रारंभिक पड़ताल में पुलिस को पता चला है कि फरियादी वसीम और आरोपी पक्ष एक-दूसरे के आमने-सामने ही रहते हैं. कल रात बच्चों के बीच हुए किसी मामूली विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बड़े आमने-सामने आ गए थे.बहसबाजी देखते ही देखते जमकर मारपीट में बदल गई. इसी दौरान आरोपियों ने तैश में आकर अपने पास रखा देशी कट्टा निकाला और वसीम पर फायर कर दिया.आरोपियों द्वारा चलाया गया कारतूस सीधे वसीम के पैर में जा धंसा. गोली लगते ही वसीम लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े. रात के सन्नाटे में गोली चलने की आवाज से पूरी कॉलोनी में हड़कंप मच गया और लोग सड़कों पर आ गए.

वारदात के तुरंत बाद आरोपी मौके से भाग निकले. परिजनों ने घायल वसीम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार जारी है.घटना की गंभीरता को देखते हुए खजराना पुलिस की टीम तुरंत हरकत में आई और आरोपियों की तलाश में जुट गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और दोनों नामजद हमलावरों इरशाद और साहिल को गिरफ्तार कर लिया.

Next Post

बकरा खरीदने गए युवक का अपहरण, कालापीपल से कराया मुक्त, बदमाशों ने मांगी थी 20 लाख की फिरौती

Tue May 19 , 2026
इंदौर: चंदन नगर के एक युवक को खजराना इलाके से कुछ बदमाशों ने दिनदहाड़े उठाया और उसे बंधक बनाकर परिजनों से लाखों रुपये की डिमांड कर डाली. पुलिस की मुस्तैदी से युवक को कुछ ही घंटों में ढूंढ निकाला गया, लेकिन मामला अब लेन-देन या किसी अन्य रंजिश की ओर […]

You May Like