बड़चिचोली में अवैध गिट्टी का परिवहन कर रहा डंपर पकड़ाया

पांढुरना। जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार पांढुर्णा अंतर्गत खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण की रोकथाम के लिए खनिज विभाग पांढुर्णा के दल द्वारा दिनांक 12 मार्च 2026 को तहसील पांढुर्णा अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

क्षेत्र निरीक्षण के दौरान बड़चिचोली–नागपुर नेशनल हाईवे मार्ग पर खनिज गिट्टी का अवैध रूप से परिवहन करते हुए एक डंपर क्रमांक MH49BZ4051 पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए वाहन को खनि नियमाधीन प्रावधानों के अंतर्गत शासकीय रूप से जप्त किया गया।

वाहन/डंपर को मय खनिज के पुलिस चौकी बड़चिचोली परिसर में शासकीय अभिरक्षा में खड़ा किया गया है। वाहन में खनि नियमाधीन प्रावधानों के अंतर्गत खनिज का अवैध परिवहन किए जाने से प्रकरण दर्ज किया गया है तथा जुर्माना राशि अधिरोपित किए जाने के लिए प्रकरण निर्णयन के लिए कलेक्टर न्यायालय पांढुर्णा के समक्ष प्रेषित किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।

कार्यवाही के दौरान सहायक खनि अधिकारी महेश नगपुरे एवं खनिज विभागीय संयुक्त अमला उपस्थित रहा।

Next Post

नेशनल मींस कम मेरिट परीक्षा परिणाम: नीमच के सरकारी स्कूलों का दबदबा

Thu Mar 12 , 2026
नीमच। जिले के शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। नेशनल मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस गौरवपूर्ण परिणाम में जिले के 56 विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर अपनी पात्रता सिद्ध […]

You May Like