रेलवे की जमीन पर गरजा बुलडोजर, 34 मकान जमींदोज

सीधी। शहर के जमोड़ी थानांतर्गत नौढ़िया गांव में आज गुरुवार को रेलवे की जमीन से 34 परिवारों के मकान हटाने बुल्डोजर चले । रेलवे विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने दोपहर 12 बजे कार्रवाई शुरू की जो शाम 4 बजे तक चली। प्रशासन का कहना है कि सभी परिवारों को मुआवजा दिया जा चुका था, लेकिन नोटिस देने के बाद भी उन्होंने मकान खाली नहीं किए थे। कार्रवाई के दौरान रेलवे विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, तहसीलदार गोपदबनास राकेश शुक्ला, जमोड़ी थाना प्रभारी केदार परौहा और सेमरिया थाना प्रभारी विवेक द्विवेदी मौजूद रहे। मौके पर 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी और 26 पटवारी तैनात किए गए थे। रामबाबू बंसल, प्रशांत बंसल समेत 34 परिवारों के मकानों के अतिक्रमण हटाया गया।

कार्रवाई से प्रभावित रामगोपाल बंसल ने कहा कि ठंड के मौसम में परिवारों को घरों से हटाया गया। मकान हटाने से

पहले प्रशासन को रहने के लिए आश्रय स्थल की व्यवस्था करनी चाहिए थी। उन्होंने बताया कि मुआवजा तो मिल चुका है, लेकिन रहने के लिए दूसरी जगह का इंतजाम नहीं हुआ है। छोटे बच्चों और महिलाओं को लेकर इस ठंड में कहां जाएं, यह उनके सामने बड़ी समस्या है।

इनका कहना है

सभी संबंधित परिवारों को मुआवजा दिया जा चुका था। कई बार नोटिस देने के बाद भी उन्होंने मकान खाली नहीं किए। इसलिए गुरुवार को कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि कार्रवाई शांतिपूर्ण रही। कुछ लोगों ने विरोध किया था। उनकी समस्याएं सुनकर जांच की गई और समाधान की कोशिश की गई।

राकेश शुक्ला, तहसीलदार गोपदबनास

Next Post

अब लश्कर मॉडल की तर्ज पर बदलेगी देश के डाकघरों की तस्वीर

Thu Nov 26 , 2026
ग्वालियर। अब लश्कर मॉडल पर देश के डाकघरों की तस्वीर बदलेगी। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अनुसार कैबिनेट की ओर से डाक परिचालन योजना और संपदा प्रबंधन योजना को करीब 2,500 करोड़ रुपए की मंजूरी मिलने से डाकघर के इन्फ्रास्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव आएगा। सिंधिया ने बताया कि कल […]

You May Like