युवक पर झपट्टा मार सोने की चेन लूटी

जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत एकता चौक में मोटर सायकल से पहुंचे लुटेरों ने एक युवक पर झपट्टा मारकर उसकी सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। पुलिस रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी कर रही है। इसके साथ ही सीसीटीव्ही कैमरे के फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरेापियों की पहचान हो सके।

पुलिस के मुताबिक सत्येन्द्र मिश्रा 37 वर्ष निवासी जेडीए स्कीम नम्बर 5 विजयनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोपहर लगभग 3 बजे एक्सिस क्रमांक एमपी 20 जेड बी 4186 में पेट्रोल पम्प से पेट्रोल भरवाकर अपने घर विजयनगर जा रहा था जैसे ही एकता चौक पहुंचा तभी पीछे से मोटर सायकल में 2 लडक़े आये और उसके गले में पहनी हुई सोने की एक फैन्सी चेन एवं दूसरी सोने की चेन को बल पूर्वक खींचकर भाग गए ।

Next Post

कार्यालय केवल भवन नहीं, कार्यों का मंदिर है : मंत्री सिंह

Sat Nov 7 , 2026
  जबलपुर । शिक्षा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश सरकार को निरंतर एक के बाद एक उपलब्धियां प्राप्त हो रही हैं। किसी भी कार्यालय का अर्थ केवल भवन नहीं, बल्कि कार्यों का मंदिर होता है। भवन भले ही ईंट, मिट्टी और गारे से निर्मित होता है, लेकिन उसके पीछे की भावना […]

You May Like