स्वदेश पहुंचते ही मोदी ने बैठक कर ली पहलगाम हमले की जानकारी

नयी दिल्ली 23 अप्रैल (वार्ता) सऊदी अरब की यात्रा अधूरी छोड़ कर दिल्ली लौटे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार सुबह बैठक कर पहलगाम हमले की विस्तार से जानकारी ली ।

बैठक में विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिश्री तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में श्री मोदी को विदेश मंत्री और सुरक्षा सलाहकार ने मौजूदा स्थिति तथा हमले के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

श्री मोदी सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस एवं प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान के साथ द्विपक्षीय बैठक में शामिल होने के बाद बाकी कार्यक्रम छोड़ कर सुबह स्वदेश लौट आये।

श्री मोदी ने आपात स्थिति को देखते हुए सुरक्षा मामलों की मंत्रिमण्डलीय समिति की बैठक बुलाई है।

Next Post

सीतारमण यात्रा रोक लौट रही हैं स्वदेश

Wed Apr 23 , 2025
नयी दिल्ली 23 अप्रैल (वार्ता) कश्मीर के पलहगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के कारण अमेरिका और पेरू की 10 दिवसीय यात्रा पर गई केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपनी यात्रा को बीच में स्थगित कर स्वदेश लौट रहीं हैं। वित्त मंत्रालय ने एक्स पर यह जानकारी देते हुए […]

You May Like