वैशाख पूर्णिमा पर श्री जागेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब

दमोह:वैशाख मास पूर्णिमा के पावन अवसर पर जिला मुख्यालय से 18 कि.मी.स्थित श्री जागेश्वर नाथ मंदिर बांदकपुर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. शुक्रवार देर सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं, जो देर रात तक जारी रही.श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन कर जलाभिषेक व पूजन-अर्चन करते नजर आए.मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को देखा गया. जिससे धार्मिक वातावरण और भी भक्तिमय हो गया.

भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. दूर-दराज के गांवों और आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे है.सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा,प्रआ मयूर, प्रकाश और प्रशासन व पुलिस बल तैनात रहा.श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, छाया और चिकित्सा की विशेष व्यवस्थाएं की गईं थी.सुबह से शाम तक 50 हजार से अधिक भक्तों ने भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की. पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर आस्था और श्रद्धा का केंद्र बना है.

Next Post

फिल्म 'राजा शिवाजी' में सलमान खान का शाही लुक हुआ वायरल: सिर पर पगड़ी और माथे पर तिलक लगाए दिखे भाईजान, रितेश देशमुख की फिल्म में कैमियो ने मचाई धूम

Fri May 1 , 2026
मुंबई | मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ आज 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज के साथ ही सुपरस्टार सलमान खान का ‘शाही लुक’ इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। लीक हुई तस्वीरों में […]

You May Like