पटवारी से नायब तहसीलदार तक का सफर: शिवनंदन सिंह की पदोन्नति पर खुशी की लहर

सिंगरौली/चितरंगी। दुधमनिया तहसील में पदस्थ राजस्व निरीक्षक शिवनंदन सिंह के नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नत होने की खबर से चितरंगी क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। पदोन्नति की सूचना मिलते ही उनके निवास पर शुभचिंतकों, मित्रों, परिजनों और क्षेत्रवासियों का तांता लग गया। लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई दी और नए दायित्व के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर भी उन्हें लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं।

चितरंगी के निवासी शिवनंदन सिंह ने अपने सरकारी सेवा जीवन की शुरुआत पटवारी के रूप में की थी। अपनी कार्यकुशलता और अनुभव के बल पर वे राजस्व निरीक्षक बने और अब पदोन्नति पाकर नायब तहसीलदार के पद तक पहुंचे हैं। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है।

गौरतलब है कि शिवनंदन सिंह का विवाह दिवंगत पूर्व विधायक पतिराज सिंह की पुत्री सरस्वती सिंह से हुआ है। सरस्वती सिंह चितरंगी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं और वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण), सिंगरौली की जिला अध्यक्ष हैं।

पदोन्नति पर नायब तहसीलदार शिवनंदन सिंह ने सभी शुभचिंतकों, मित्रों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिला यह स्नेह और विश्वास उनके लिए नई जिम्मेदारियों को और अधिक ईमानदारी एवं निष्ठा से निभाने की प्रेरणा है।

Next Post

एम्वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

Tue Jul 14 , 2026
नयी दिल्ली, 14 जुलाई (वार्ता) स्वास्थ्य एवं आरोग्य उत्पाद बेचने वाली कंपनी एम्वे इंडिया ने अपने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रीशन मल्टी-डिफेंस यूवी प्रोटेक्ट बाजार में उतारने की घोषणा की है। कंपनी ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि न्यूट्रीलाइट से प्राप्त वनस्पति […]

You May Like