थैला लटकाए युवक बेच रहा था गांजा

सतना . पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत द्वारा नशे के विरुद्ध छेड़ गए अभियान ऑपरेशन प्रहार 2.0 की जिले में प्रगति की तस्दीक इसी बात से की जा सकती है मामला दर्जन भर नशीली दवा की शीशी और कुछ मात्रा में गांजा पकड़े जाने की कार्रवाई से आगे बढ़ता नजर नहीं आ रहा है.

इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस द्वारा डेढ़ किलो गांजे के साथ 1 आरोपी को पकड़ लिया. कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र द्विेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर के जरिए मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बजरहा टोला इलाके में दबिश दी. जहां पर थैला लिए एक व्यक्ति नजर आया. जिसे रोककर पूछताछ करने पर उसकी पहचान सुदंरम चौधरी पिता दुलीचंद्र उम्र 30 वर्ष निवासी बजरहा टोला के तौर पर हुई. इसी कड़ी में जब युवक के पास मौजूद थैले की जांच की गई तो उसमें गांजा पाया गया. थैले में कुल 1 किलो 60 ग्राम गांजा पाया गया. जिसकी कीमत 11 हजार रु आंकी गई. जिसे देखते हुए आरोपी के विरुद्ध 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई.

Next Post

स्टेशन रोड क्षेत्र से हटाए गए अतिक्रमण, यातायात अमला और अतिक्रमण दस्ते ने की संयुक्त कार्रवाई

Fri Nov 7 , 2025
सतना,. शहर के स्टेशन रोड पर गुरुवार शाम नगर निगम और यातायात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया। इस दौरान 50 से अधिक अतिक्रमण हटाए गए, जिनमें ओवर ब्रिज के नीचे और वेंकटेश लोक के आसपास सडक़ पर खड़े हाथ ठेले, पान की गुमटियां शामिल थीं। दुकान के […]

You May Like

मनोरंजन