लंदन, 02 अगस्त (वार्ता) सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (118) के शानदार शतक से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को चायकाल तक छह विकेट पर 304 रन बनाकर 281 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली।
गिल ने 164 गेंदों पर नाबाद 118 रन में 14 चौके और दो छक्के लगाए। नाईट वॉचमैन आकाशदीप ने 94 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 66 रन बनाये।
भारत के पास अब 281 रनों की लीड हो गयी है। यह स्कोर बड़ा जरूर दिख रहा है लेकिन यहां से भारत को कम से कम 100 रनों की जरूरत है। यह सेशन मिला-जुला रहा। इस सेशन में कुल 115 रन बने और तीन विकेट भी गिरे। इंग्लैंड चाहेगा कि भारत यहां से 50 से ज्यादा रन न बनाए लेकिन नई गेंद अभी भी 9 ओवर दूर है, जो भारत के लिए अच्छी बात है।
चाय के समय रवींद्र जडेजा 26 और ध्रुव जुरेल 25 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
